spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutवीडियो में दिखाई दे रहे हैं दोषी, कायम हो मुकदमा: चौ. जयंत...

वीडियो में दिखाई दे रहे हैं दोषी, कायम हो मुकदमा: चौ. जयंत सिंह

-

  •  घोपला गांव में पार्षद कुलदीप के घर पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। नगर निगम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा सपा और बसपा पार्षद की पिटाई का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सोमवार रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह घोपला गांव पहुंचे और पार्षद कुलदीप से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उनके साथ सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे।

 

नगर निगम बोर्ड बैठक मारपीट मामला: जानिए क्या बोले… रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह, देखिये वीडियो 

Meerut || Sharda News

 

कुलदीप से वार्ता के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मारपीट किसने की। इसके बाद भी अज्ञात में मुकदमा दर्ज करना, साफ बता रहा है कि तहरीर में दबाव बनाया गया है। हम इस दबाव को नहीं मानते हैं। जिनके चेहरे वीडियो में जगजाहिर हैं तो क्यों नहीं उन पर कार्रवाई हुई।

 

 

चौ. जयंत सिंह ने कहा कि वह योगी जी से भी पूछना चाहते हैं कि उनके विधायक और मंत्री के घूसे भारी हैं या फिर जनप्रतिनिधियों के अधिकार भारी हैं जिनके मुद्दे जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशासन और भाजपा की शायद यह सोच है कि पार्षद जो अनुसूचित जाति से आते हैं उन्हें दबा लेंगे। इसलिए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेकिन मैं दलित वर्ग से कहता हूँ कि वह आर्थिक रूप से भले ही कमजोर हों, लेकिन सामाजिक रूप से उनकी सहभागिता बहुत ज्यादा है। वह अकेले नहीं है, उनके साथ सर्वसमाज और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग हैं।

 

खबर फटाफट : 01 Jan 2024 News Bulletin || Sharda News

 

उन्होंने कहा कि योगी जी को सोचना चाहिए कि यदि उनकी टीम में इस तरह के लोग हैं तो कहां है न्याय और कानून व्यवस्था? इस पर योगी जी को खुद ही एक्शन लेना चाहिए। इस मामले को सुनकर मैं अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए यहां आया हूँ। अभी भी पीड़ितों को धमकी दी जा रही है, लेकिन वह अडिग हैं और मैं इनके साथ खुद इनकी लड़ाई में हूँ। जो पंचायत होगी तो मैं उसमें भी शामिल रहूंगा। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग पूरे देश में हो रहा है, और इस मामले में भी हुआ।

लेकिन पीड़ित पार्षद अपनी जगह कायम हैं, तो उनकी लड़ाई को पूरी तरह लड़ा जाएगा। मैं हाथरस की घटना को भी नहीं भूला हूँ। इस घटना को भी पीड़ित परिवार नहीं भूलेगा। भाजपाई सत्ता के मद में मस्त हैं, शायद उन्हें लगता है कि वह ही अब यहां रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। 2024 के चुनाव में भी यही मुद्दे भाजपा के खिलाफ जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts