spot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, November 12, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingसिंदूर उजाड़ने वालों को सेना ने उजाड़ा: पीएम मोदी

सिंदूर उजाड़ने वालों को सेना ने उजाड़ा: पीएम मोदी

-

  • पीएम मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू किया।

एजेंसी, धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। घर में मां ठीक रहती है तो पूरा घर ठीक रहता है। अगर, मां बीमार हो जाए तो परिवार की सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती है। इसलिए स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान माताओं को समर्पित है। इसका मकसद है एक भी महिला जानकारी के आभाव में किसी भी बीमारी का शिकार ना हो। ऐसी बीमारियां जिनका महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसी बीमारी को शुरूआत में पकड़ना जरूरी है। कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों की जांच शुरूआत में ही की जाएगी। मध्य प्रदेश के धार में प्रधानमंत्री मोदी ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने आॅपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने आॅपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है। हमारे जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। ये नया भारत है ये किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है। ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है। धार में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को मैं प्रणाम करता हूं। धार की धरती हमेशा से पराक्रम की धरती रही है, प्रेरणा की धरती रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप कितने भी दूर हों, मैं सब समझ लेता हूं, इस पर मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग हमेशा अनुशासन में रहते हैं। किसी भी तरह की तकलीफ में अपने आप को समायोजित कर लेते हैं। पीएम मोदी ने कहा-आज विश्वकर्मा जयंती के दिन बड़ी शुरूआत हुई है।

देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क की शुरूआत मध्य प्रदेश से हुई है। इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए मैं एमपी को विशेष बधाई देता हूं।

देश भर में दो अक्तूबर तक लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नई दिल्ली। पीएम मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल देश में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की गई है, जोकि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। देशभर में 1 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ये शिविर लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए ये ऐतिहासिक स्कीम लॉन्च की जा रही है। यह अभियान महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। ये अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

इस अभियान के तहत पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी सरकारी हेल्थ संस्थानों में ये शिविर रोज लगेगा। इन शिविरों में महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ यानी गायनेकॉलोजिस्ट रहेंगी, बच्चों के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट रहेंगे। इसके साथ साथ दांतों के डॉक्टर भी शिविर में रहेंगे।

जिन बच्चों का टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है उन्हें इन शिविरों के जरिए पूरा किया जाएगा। किशोरियों में एनीमिया की स्क्रीनिंग के साथ साथ उसका ट्रीटमेंट होगा। साथ ही मानसिक समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts