Homeउत्तर प्रदेशMeerutहमले के आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

हमले के आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा निवासी एक महिला ने एसएसपी आॅफिस में दिए प्रार्थना पत्र में अपने पति के ऊपर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने परिवार की सुरक्षा की मांग एसएसपी से की है।

कुंती पत्नी बल्लू ने बताया कि उसके पति के ऊपर कसबे के ही पांच लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोट आयी थी। अभी भी उनका ईलाज चल रहा है। इस घटना का मुकदमा बहसूमा थाना में दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने आज तक भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। अब आरोपी कृष्णा उर्फ लल्ला और बिजेंद्र तथा तीन अज्ञात व्यक्ति जिन्होंने हमला किया था। उसके परिवार को खुलेआम हथियार लेकर धमकी देते घूम रहे हैं। यदि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन उसके परिवार को कसबे से पलायन करना होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts