Homemausamबदला मौसम का मिजाज, बारिश और हवा से गिरा पारा

बदला मौसम का मिजाज, बारिश और हवा से गिरा पारा

-


मेरठ। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को दिन में काले बादल छा गए और रात्रि में मेरठ समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी।

मेरठ में तेज हवा के साथ शुक्रवार रात दस बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक होती रही। हवा की रफ्तार 25-30 किमी प्रतिघंटा रही। शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश ज्यादा तो कहीं पर कम रहने के आसार हैं।

मार्च के पहले दिन ही तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी मेंं भी मौसम पलटी मारने को तैयार है।

मौसम विभाग ने आज मेरठ समेत आसपास के जिलों मेंं बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी में हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा और कहीं कहीं पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts