HomeTrendingविवाहिता की संदिग्ध मौत, आठ माह की बच्ची बेसहारा

विवाहिता की संदिग्ध मौत, आठ माह की बच्ची बेसहारा

-

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, पति सहित ससुराल वाले हुए फरार


एटा। आवागढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनियान में रविवार दोपहर 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की टीमों ने भी बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

मृतका के परिजनों ने एटा मोर्चरी पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को फांसी लगाकर मार दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रोशनी पत्नी चेतन के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2023 में हुआ था और उसकी एक आठ माह की दुधमुंही बच्ची है। घटना के बाद पति चेतन सहित ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए हैं।

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पति घटना के समय बाहर था और घर पर केवल सास मिलीं। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts