Homeमनोरंजन जगतBollywood News‘Border 2’ में हुई सुनील शेट्टी के बेटे Ahan Shetty की एंट्री

‘Border 2’ में हुई सुनील शेट्टी के बेटे Ahan Shetty की एंट्री

-


Entertainment News: बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ में काम करते नजर आएंगे। जेपी दत्ता निर्मित-निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।

करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल की मुख्य भूमिका होगी। अभी हाल ही में बॉर्डर 2 में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है। अब बार्डर 2 की स्टार कास्ट में अहान शेट्टी भी शामिल हो गए हैं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अहान का बार्डर 2 की टीम में स्वागत किया है।

उन्होंने एक टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, फौजी @अहान शेट्टी का #बॉर्डर 2 की बटालियन में स्वागत है। अहान ने भी इंस्टाग्राम पर यह मौका देने के लिए निमार्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, बॉर्डर एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह एक विरासत है, एक भावना है, और एक सपना सच हुआ है। विडंबना यह है कि जीवन कैसे काम करता है। बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई, जब मेरी मां गर्भवती होने पर सेट पर पिताजी से मिलने गईं। मैं बड़ा हुआ ओपी दत्ता की प्रसिद्ध कहानियां सुनकर, जेपी अंकल का हाथ पकड़कर, और निधि दत्ता के पास बैठकर मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि वे क्षण सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेरे प्यार को कितना आकार देंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts