Homeदेशछात्रा का टीन शेड में फंदे से लटकता मिला शव

छात्रा का टीन शेड में फंदे से लटकता मिला शव

-

परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा, इसी साल आठवीं पास की थी, पुलिस जांच में जुटी


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के छात्रा का शव घर के बाहर टीन शेड के नीचे लोहे के पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने बताया कि प्रियंका ने इस वर्ष कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

यह मामला कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया टोला का है। परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे मनोज केवट की बेटी प्रियंका कुमारी (14) का शव घर के बाहर दरवाजे पर बने टीन शेड के नीचे फंदे से लटका देखा। इसके बाद डायल-112 और चोपन पुलिस को सूचना दी गई।

मनोज केवट ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर के अंदर सोए हुए थे। परिवार में पत्नी किरन देवी, पुत्र विनय कुमार (20), आनंद कुमार (12), पुत्री मधु कुमारी (16) और मृतका प्रियंका मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि रात करीब 3 बजे उनकी नींद खुली थी, तब सब कुछ सामान्य था। इसके बाद दोबारा नींद लग गई। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ोसियों के शोर मचाने पर जानकारी हुई कि उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई है।

परिजनों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रधान प्रहलाद चेरो भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उपनिरीक्षक विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts