Homeउत्तर प्रदेशMeerutपरीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत...

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

-


दौराला। सकौती स्थित एक इंटर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र को हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

गडीना गांव निवासी दीपक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। दीपक ने बताया कि उसका बेटा आदित्य गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। बोर्ड परीक्षा में आदित्य का परीक्षा केंद्र सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में है। आदित्य पहली पाली में परीक्षा देने आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौटने के लिए नगली गेट के सामने पैदल हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र आदित्य को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने छात्र के पैर की हड्डी टूट जाने की परिजनों को जानकारी दी। फिलहाल, परिजनों ने इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts