spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingशेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 76,400 के नीचे तो निफ्टी 23250...

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 76,400 के नीचे तो निफ्टी 23250 से फिसला

-


Stock Market: शेयर बाजार की चाल मंगलवार को मिलीजुली रफ्तार के साथ दिखाई दे रही है। बाजार हरे निशान पर खुलकर तुरंत गिरावट के दायरे में फिसल गया। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई लेकिन ओपनिंग होते ही निफ्टी बढ़त गंवाकर लाल निशान में लौट आया। NSE का एडवांस डेक्लाइन रेश्यो देखें तो 1468 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि 551 शेयर गिरावट पर ट्रेड कर रहे थे। बैंक निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई है और ये 49,530 तक के निचले स्तर तक गया था।

BSE का सेंसेक्स 190.82 अंक या 0.25 फीसदी चढ़कर 76,680 के लेवल पर ओपन हुआ है। एनएसई का निफ्टी 24.55 (0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,283 के लेवल पर खुला है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है और 15 शेयरों में गिरावट है यानी बराबर-बराबर का मामला चल रहा है।

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 426.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि कल सोमवार को 424.89 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था।

बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स और मिड-स्मॉल हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा 1.40 फीसदी की उछाल देखी जा रही है और मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में 0.34-0.34 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है।

शेयर बाजार के लिए इंडीकेटर का काम करने वाले गिफ्ट निफ्टी में भी आज तेजी देखी जा रही थी। ये 23.85 अंक यानी 0.10 फीसदी चढ़कर 23271 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

इस समय पर बीएसई में 3081 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 2100 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। 870 स्टॉक्स में गिरावट है और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। 151 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है जबकि 34 शेयर लोअर सर्किट का दबाव झेल रहे हैं। 134 शेयरों को 52 हफ्ते की ऊंचाई पर देखा जा रहा है 8 शेयर ऐसे हैं जो एक साल की गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं।

 

इंडिया वॉलिटेलिटी इंडेक्स (INDIA VIX) में 2.89 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। ये अब काफी संतुलित स्तरों पर आ गया है और इसमें जो भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था वो अब थमता नजर आ रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts