Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशएसटीएफ की छापेमारी, 354 किग्रा. गांजा बरामद

एसटीएफ की छापेमारी, 354 किग्रा. गांजा बरामद

-

– बरामद गांजे की एक करोड़ 20 लाख से अधिक की कीमत, छत्तीसगढ़ से आ रहा था माल।

आजमगढ़। यूपी एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़ से आ रही मिनी कंटेनर की तलाशी में एक करोड़ 20 लख रुपए से अधिक की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस अवैध गांजे को मिनी कंटेनर ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छुपा कर 14 बोरियों में रखा गया था। जिनका वजन 3 कुंतल 54 किलोग्राम बताया जा रहा है।

 

 

आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में गांजे की तस्करी रोकने का अभियान चलाया गया है। इसी के तहत यह छापेमारी की गई। जिसके तहत यह बरामदगी भी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी राजीव कुमार यादव औरैया जिले के थाना अजीतमल का रहने वाला है।

इस बारे में जिले के रढ ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एसटीएफ और गंभीरपुर थाने की पुलिस अमोडा टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मिनी कंटेनर आता हुआ दिखाई पड़ा। एसटीएफ की टीम गाड़ी को रोक कर चेकिंग की तो ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छुपा कर रखी गई गांजे की 14 बोरियां बरामद की गई। जिनकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है।

इस आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संयुक्त टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर और आसपास के क्षेत्र से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है।

इसके साथ ही तस्करी से बचने के लिए मिनी कंटेनर ट्रैकों में बनी गुप्त कैविटी तथा प्लास्टिक की बोरियों में छुपा कर ले जाया जाता है। जिससे सामान्य चेकिंग में पकड़ में आने की संभावना कम रह जाती है।

आरोपी लगातार गांजे की तस्करी कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़ जौनपुर और औरैया जिले में चार गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि आरोपी के लिंकेज की भी जांच की जा रही है कि कहां से लाता था और किसको डिलीवरी करना था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts