Homeउत्तर प्रदेशLucknowराज्य सूचना आयुक्त गिरिजेश चौधरी का निधन

राज्य सूचना आयुक्त गिरिजेश चौधरी का निधन

-

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त गिरिजेश चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 62 साल के चौधरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में अपीलों की सुनवाई की। इसके बाद साथियों के साथ चाय-नाश्ता किया। फिर पारिवारिक समारोह में शामिल होने बस्ती चले गए। वहीं उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें बस्ती जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीसीएस सेवा से रिटायर होने के बाद सरकार ने गिरजेश चौधरी को सूचना आयुक्त बनाया था। चौधरी गोरखपुर और लखनऊ में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहे थे। वे पीसीएस से सूचना आयुक्त बनने वाले पहले अधिकारी थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts