spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकुछ बदमाशों के लिये मेरठ नहीं लगेगा दांव पर: एसएसपी

कुछ बदमाशों के लिये मेरठ नहीं लगेगा दांव पर: एसएसपी

-

  • नये एसएसपी ने पत्रकारों से वार्ता में बताई मेरठ को लेकर अपनी कार्ययोजना।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एसएसपी डाक्टर विपिन टाडा आज पहली बार मीडिया से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि जनपद में कुछ बदमाशों को ढील देकर शहर के अमन चैन को दांव पर नहीं लगाया जाएगा। बदमाशों से सख्ती से निपटा जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और सभी थानेदारों को निर्देश दिये जाएंगे कि महिला अपराधों पर गंभीरता से कार्यवाही करें। जुलाई महीने में आने वाली कांवड़ को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर पुरानी व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा।

 

 

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी विपिन टाडा ने कहा कि मेरठ में वैसे तो अपराध नियंत्रण में है, लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से घटनाएं हुई हैं उनको लेकर दिशा निर्देश दिये जाएंगे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या की पूरी जानकारी करने के बाद उस पर नये सिरे से काम होगा। बाहर की गाड़ियों पर अगर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाही की गई तो एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि थानों में हर किसी की सुनवाई होनी चाहिये। मेरठ प्राचीन शहर है और इसकी महत्वता को देखते हुए चौकी स्तर तक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ का पर्व आ रहा है। यह पुलिस के लिये हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराई जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts