Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, यज्ञ कर की...

Meerut News: सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, यज्ञ कर की दीर्घायु की कामना, केक भी काटा

-

  • जिला कार्यालय पर यज्ञ कर की दीर्घायु की कामना, केक भी काटा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिला कार्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जेल चुंगी रोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सबसे पहले हवन-यज्ञ किया गया और उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष केक काटकर उनकी दीघार्यु की कामना की गई।

जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं के साथ हवन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आज भी प्रदेश की जनता उन्हें पसन्द करती है। उन्होंने कहा कि, केवल अखिलेश यादव ही एक ऐसे व्यक्तित्व के नेता हैं, जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, पंडित रजत शर्मा, जीशान अहमद, अहतेशाम इलाही, मेराज महलका, योगेंद्र शोल्दा, शशिकांत गौतम, गौरव गुर्जर, इकराम बालियान, दीपक सिरोही रहे। उधर, कंकरखेड़ा में सपा नेता रविंद्र प्रेमी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिन्होंने केक काटकर पाटी प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts