Homeउत्तर प्रदेशBijnorसपा ने बिजनौर सीट पर यशवीर की जगह दीपक सैनी को उतारा

सपा ने बिजनौर सीट पर यशवीर की जगह दीपक सैनी को उतारा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से चचार्एं हो रही थी। वहीं, पार्टी ने अब चचार्ओं पर विराम लगाते हुए टिकट में बदलाव किया है। यशवीर सिंह धोबी का टिकट काटकर नूरपुर सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।

बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा ने अपने टिकट में बदलाव कर लिया है। यशवीर सिंह धोबी का टिकट काटकर नूरपुर सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले कई दिनों से इस सीट पर बदलाव की चचार्एं चल रही थी। अब मुख्य बड़ी पार्टी से देखें तो रालोद से चंदन चौहान, बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह और सपा से दीपक सैनी चुनावी रण में शामिल हो चुके हैं।

बिजनौर लोकसभा सीट पर 16 मार्च को सपा ने टिकट की घोषणा की थी। नगीना से वर्ष 2009 के चुनाव में सांसद बने यशवीर सिंह धोबी को बिजनौर से टिकट दिया गया था। उस समय से चचार्एं थी कि यशवीर सिंह नगीना से टिकट मांग रहे थे, लेकिन नगीना में पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को सपा ने प्रत्याशी बना दिया। यशवीर सिंह को सपा ने बिजनौर से टिकट दिया तो सभी चौंक गए।

खुद यशवीर सिंह भी यहां से टिकट मिलने पर अचंभित थे। उसी दिन से टिकट में बदलाव की चचार्एं तेज हो गई थी। रविवार को सपा ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें दीपक सैनी को बिजनौर प्रत्याशी बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दीपक सैनी को टिकट मिलने का पत्र चल रहा है। नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी से वार्ता हुई है, वह बिजनौर से उनके पुत्र दीपक सैनी को टिकट मिलने की बात कह रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय है, पार्टी कार्यकर्ता उन्हें ही मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts