spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMoradabad murder: दामाद ने सास के सीने में मारी गोली, सास ने...

Moradabad murder: दामाद ने सास के सीने में मारी गोली, सास ने नशा करने पर दामाद को टोका था

-

– नशा करने से मना करने पर तमंचे से धमका रहा था, सास बोली चल जा खिलौना अपने पास रख।

मुरादाबाद। एक युवक ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सास ने नशा करने पर दामाद को टोका था। इसके बाद दामाद ने तमंचा दिखाकर सास को धमकाया। तमंचा देख सास ने दामाद से कहा कि चल जा, ये खिलौना अपने पास रख। इतना सुनते ही दामाद ने सास के सीने में गोली दाग दी। हत्या करने के बाद दामाद अपने साथी के साथ भाग गया। घटना मझोला थाना क्षेत्र की है।

करुला जयंतीपुर सफेद कोठी के पास शकील की पत्नी रुखसाना की 4 बेटियों और 3 बेटों के साथ रहती थी। सबसे बड़ी बेटी साहिबा के पति गुलनवाज है। गुलनवाज की पत्नी साहिबा दो महीने से मायके में थी। रोज शराब पीकर मारपीट करता था।

 

 

देर रात गुलनवाज नाराज चल रही पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान सास से बहस हो गई। गुस्से में आकर दामाद गुलनवाज हनीफ उर्फ टट्‌टन सास रुखसाना (50 साल) की ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की चश्मदीद रुखसाना की दूसरी बेटी जैनब ने बताया कि रात को मेरी बहन के पति गुलनवाज आए थे। वो नशा करते हैं। उन्होंने घर में बैठकर शराब पी और खाना खाया। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। मेरी मां ने उनसे कहा कि तुम नशा करते हो सुधर जाओ। इस पर दोनों के बीच कुछ बहस हो गई।

जैनब के मुताबिक, इतने में गुलनवाज ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर रुखसाना को डराना शुरू कर दिया। उसने एक बार तमंचा चलाया, लेकिन वो खाली था। जैनब बोली- मेरी मां को भी लगा कि दिलनवाज मजाक कर रहा है।

इसके बाद गुलनवाज ने अपने एक दोस्त को बुला लिया। वो खुद वाशरूम चला गया। वाशरूम से लौटकर आकर फिर से गुलनवाज ने रुखसाना से कहा कि अब दामाद वाली हो गई हो सुधर जाओ। नहीं तो तुम्हें गोली मार दूंगा।

जैनब ने बताया कि इतना सुनते ही उसकी मां रुखसाना ने दामाद गुलनवाज से कहा- जाओ अपने इस खिलौने से मुझे मत डराओ, अपना खिलौना अपने पास रख लो। इतना सुनते ही दिलनवाज ने गोली चला दी। गोली रुखसाना के सीने में लगी और वो मौके पर ही गिर पड़ी। हत्या के बाद दिलनवाज और उसका साथी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आरोपी दिलनवाज की भी तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts