Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपिता-पुत्र के झगड़े में बेटे की मौत

पिता-पुत्र के झगड़े में बेटे की मौत

-

– पिता ने डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम।

हाथरस। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में पिता-पुत्र के झगड़े में बेटे की मौत हो गई। पिता ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

 

 

यह घटना सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में हुई। 22 वर्षीय सत्यवीर सिंह का अपने पिता कोमल सिंह से कल दोपहर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान पिता कोमल सिंह ने सतवीर के सिर और छाती पर डंडे से वार किया।

डंडे के वार से सत्यवीर की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। सत्यवीर की मौत के बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए।

पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक सत्यवीर सिंह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है। वह एक इंटरलॉकिंग प्लांट में काम करता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts