Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाकियू की कुछ समस्याओं का हुआ समाधान, पढ़िए खबर

भाकियू की कुछ समस्याओं का हुआ समाधान, पढ़िए खबर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त जे सेल्वा कुमारी एवम अपर मंडलायुक्त शमशाद हुसैन जी को तीन दिन पूर्व 96 सूत्रीय ज्ञापन दिया था। इन समस्याओं को लेकर आज भाकियू के जिलाध्यक्ष मंडलायुक्त और अपर मंडलायुक्त से मिले और चर्चा की।

96 सूत्रीय समस्याओं पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने आज मंडलायुक्त से चर्चा की। जिसमें मुख्य रूप से गन्ना भुगतान पर चर्चा हुई, जिसमें कमिश्नर ने हर सूरत में मिल चलने से पहले भुगतान कराने और पीबी 95 प्रजाति पर जल्द समाधान का आश्वाशन दिया। साथ ही कमिश्नर ने कहा कि घोपला गांव शताब्दी नगर अधिग्रहण का मामला भी जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्या पर भी चर्चा हुई। सभी 96 समस्याओं में से कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान हुआ। बाकी पर जल्द समाधान करवाने का मंडलायुक्त ने आश्वाशन दिया।

 

इस पर सभी जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मंडलायुक्त का धन्यवाद का जल्द समाधान की मांग की। साथ ही समाधान न होने दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदोड़ी, अनूप यादव, हर्ष चहल, सनी प्रधान, बबलू सिसौला, सतबीर सिंह, नरेश मवाना, विनेश छुर, तीनों तहसील अध्यक्ष सदर मोनू टिकरी, सरधना देशपाल, मवाना सत्येंद्र , विनोद सुराणी, विनोद सरूरपुर, प्रिंस किला , भोपाल, बिट्टू आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts