HomeCRIME NEWSअवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

-

  • पल्लवपुरम पुलिस ने किया शराब तस्कर गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पल्लवपुरम पुलिस ने पावली रोड से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान तस्कर के पास से अवैध शराब बरामद की।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस पावली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक व्य​क्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने व्य​क्ति को रुकने का इशारा किया तो उक्त व्य​क्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास से 40 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेमराज निवासी पावली खास बताया। पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts