ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में हुए हमले के मामले में पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना की जांच के तहत सोनारपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात भर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा में एक मृत तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के भारी विरोध और जनाक्रोश का सामना करना पड़ा था।
आरोप है कि उनके काफिले पर अंडे और ईंट-पत्थर फेंके गए तथा कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर नारेबाजी की। मृत कार्यकर्ता के घर तक पैदल जाते समय भी उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।


