spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutइस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावण मास

इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावण मास

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हिंदू धर्म में सावन माह का खासा महत्व है, यह पूरा महीना भगवान शिव का समर्पित है। इस माह में भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। अगर हिंदू पंचांग के हिसाब से देखें तो सावन माह पांचवां महीना होता है। सावन के माह में सबसे अधिक सोमवार का दिन माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सावन में इस बार कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। इन सोमवार के दिन लोग व्रत और शिव आराधना करते हैं। इसके अलावा सावन में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा यानी सावन का अंतिम दिन 9 अगस्त हैं। 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा है, जो 10 जुलाई की रात 01.36 बजे शुरू होगा और 11 जुलाई की रात 02.06 बजे तक रहेगा।

इसके बाद सावन या कहें श्रावण माह की प्रतिपदा तिथि लगेगी। सावन माह की प्रतिपदा तिथि 11 जुलाई की रात 11.07 बजे शुरू होगी, जो 12 जुलाई की रात 02.08 बजे खत्म होगी। चूंकि हिंदू धर्म में शिव पूजा निशित काल में करने का विधान है, ऐसे में 11 जुलाई को ही सावन का आरंभ माना जाएगा।

इस बार 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे, जो पहला 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को रखा जाएगा।

सोमवार व्रत के लाभ

सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है, जिसके बारे में शिव पुराण में भी बताया गया है। माना जाता है कि जो शिव भक्त श्रद्धा और नियम से सावन के सभी सोमवार व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार व्रत करने से जातक के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि आती है। साथ ही ग्रहों की प्रतिकूल दशा में भी सुधार आता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts