HomeTrendingशार्ट सर्किट से हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग -

शार्ट सर्किट से हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग –

-

नई बाइकें और फर्नीचर जले, लाखों रुपये का हुआ नुकसान


सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र के सरैयां कस्बे में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे के समीप एस.ई. आॅटो सेल्स हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से एजेंसी में खड़ी कई नई मोटरसाइकिलें, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना सरैयां किसान इंटर कॉलेज के सामने स्थित एजेंसी की है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे एजेंसी के बाहर लगी डोर बेल के तार आपस में टकरा गए, जिससे घंटी लगातार बजने लगी। घंटी की आवाज सुनकर ऊपर बने मकान में रह रहे एजेंसी संचालक इरफान के पिता नीचे देखने पहुंचे।

उन्होंने देखा कि एजेंसी के भीतर से धुआं और आग की तेज लपटें निकल रही हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और एजेंसी संचालक इरफान को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरैयां पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि एजेंसी के ऊपर संचालक का आवास होने के बावजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एजेंसी संचालक इरफान ने बताया कि आग से करीब 40 से 42 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में कई नई मोटरसाइकिलें, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जबकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts