HomeTrendingजूते बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

जूते बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

-

तीसरी मंजिल से शुरू हुई लपटें, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू


नोएडा। सेक्टर-63 स्थित जूते बनाने वाली कंपनी में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते अन्य हिस्सों तक फैल गई। घटना के समय कंपनी बंद थी, इसलिए अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मंगलवार रात कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की छह गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर लगी थी। इसके बाद आग ने इमारत के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास की कंपनियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की कंपनियों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। इससे आसपास स्थित कंपनियां आग की चपेट में आने से बच गईं।

सीएफओ के मुताबिक, हादसे के समय कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम कारणों की जांच कर रही है। कंपनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts