Homeउत्तर प्रदेशMeerutदूषित पानी को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

दूषित पानी को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के घरों में दूषित पानी के आने के विरोध में शिवसेना के दर्जनों कार्यकतार्ओं ने गुरुवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक शिकायत पत्र डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि पिछले काफी समय से शहर के अधिकांश इलाकों में लोगों के घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है। जिसे पीकर लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया की इस समस्या के बारे में शहरवासी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते शहरवासियों में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही शहवासियों की इस समस्या का समाधान नगर निगम अधिकारियों नहीं किया तो शिवसेना के कार्यकर्ता शहर के लोगों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।

इस दौरान शिवसेना अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अजीज ठेकेदार, अवनीश आर्य, पूजा सिंघल, सुमन तोमर, कमल प्रजापति, जसवीर सिंह, प्रदीप कुमार, जब्बार, धूम सिंह, दीनू, राहुल, शादाब, आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts