spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशसहेली के पति को दिल दे बैठी थी अमृता अरोड़ा

सहेली के पति को दिल दे बैठी थी अमृता अरोड़ा

-

मुंबई। इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कदम रखते ही फेम पाया, लेकिन कुछ ही समय में कहीं गायब हो गईं। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 26 से ज्यादा फिल्में की हैं। लेकिन उन्हें वो फेम नहीं मिला जो वो चाहती थीं, जबकि बड़ी बहन ने इंडस्ट्री में आते ही धमाका कर दिया था और अब 51 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हम बात कर रहे हैं अमृता अरोड़ा की जिनका आज बर्थडे है। एक्ट्रेस का विवादों से भी गहरा नाता रहा है, कभी कॉन्ट्रोवर्शियल केक काटा तो कभी अफेयर को लेकर विवादों में छाई रहीं। चलिए स्पेशल डे पर एक्ट्रेस की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात कर लेते हैं।

अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी साल 1981 में मुंबई में हुआ था। मलाइका अरोड़ा अमृता अरोड़ा की बड़ी बहन हैं। अमृता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत शॉर्ट फिल्म सुबह आते ही जैसे से की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाया और छा गईं। साल 2002 में एक्ट्रेस ने फिल्म ह्यकितने दूर, कितने पास से बॉलीवुड डेब्यू किया।

अमृता अरोड़ा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में आवारा दीवाना पागल, एक और एक ग्यारह, मुझसे शादी करोगी, हे बेबी, रफ्तार, ओम शांति ओम, राख, धर्म पिता, गोलमाल रिटर्नस, कमबख्त इश्क, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान, जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर भी वो इंडस्ट्री की फ्लॉप एक्ट्रेस कहलाईं। अमृता अरोड़ा के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपनी सहेली के पति से ही शादी की है। जी हां, निशा राणा जो अमृता की दोस्त थीं उनके पति शकील से पहले उनकी दोस्ती हुई। फिर कब दोस्ती प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला और इस बात की भनक उन्होंने निशा को भी नहीं होने दी। खबरें ते ये भी फैली की अमृता शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी और आनन-फानन में उन्होंने शकील से शादी कर ली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts