spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDharm Jyotishएक ही दिन हैं वट सावित्री और शनि जयंती, बनेगा महायोग

एक ही दिन हैं वट सावित्री और शनि जयंती, बनेगा महायोग

-


मेरठ। सौभाग्य  प्राप्ति और पति की दीघार्यु की कामना के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है। यह ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार शनि देव जयंती भी  इसी दिन है। ऐसे में महासंयोग भी बन रहा है।

इस बार 6 जून को शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री व्रत भी मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोनों ही काफी महत्व रखते हैं। वहीं इस दिन महासंयोग भी बन रहा है। इसी कारण 12 राशियों पर प्रभाव भी पड़ेगा। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीघार्यु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री का व्रत रखती है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण अमावस्या को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस बार वट सावित्री का व्रत 6 जून 2024 को रखा जाएगा। वहीं, इस दिन शनि देव की जयंती ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन शनि देव का प्राकट्य हुआ था। इस दिन शनि संबंधी उपाय करने से कई लाभ मिलते हैं।

पूजा-पाठ करने के नियम
शनि जयंती पर संध्याकाल में पूजा करना भी होता है। शाम को स्नान करके, इसके बाद शनिदेव का स्मरण करके पश्चिम दिशा की ओर चेहरा करके बैठें। इसके बाद शनिदेव के मंत्र या उनके स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि जयंती के दिन किसी निर्धन को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। इस दिन सात्विक आहार ही खाएं, इस दिन आप उपवास भी रख सकते हैं।

शनि जयंती पर राशि अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि
शनि आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक बनाए रखेंगे। जीवन की तमाम बाधाएं दूर होगी। करियर उत्तम बना रहेगा। इस समय आपके लिए विवाह और संतान के योग भी बने हुए है। शनि जयंती पर शनि मंत्र का जाप करना लाभकारी साबित होगा।

वृषभ राशि
इस समय शनि लाभकारी तो हैं, पर मेहनत ज्यादा रहेगी। करियर में परिवर्तन और नई जीवन की शुरूआत हो सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरुरी है। रिश्तों पर ध्यान रखना होगा, स्वभाव ठीक रखें। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, वृक्ष की परिक्रमा करें।

मिथुन राशि
इस समय शनि के कारण करियर में बड़े परिवर्तन का समय है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष की उन्नति का योग बन रहा है। पारिवारिक  जीवन का विशेष ध्यान रखना होगा। शनि जयंती पर जरुरतमंद को अन्न या भोजन का दान करें।

कर्क राशि
इस समय शनि के कारण जीवन में संघर्ष चल रहा है। हेल्थ और मन की समस्याएं परेशान कर रही हैं। करियर में थोड़ा लाभ होगा, रुकावट दूर होगी। संतान और विवाह के मामले थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस दिन आप शनि मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
शनि के कारण बहुत सारे परिवर्तन हो सकते हैं। करियर और स्थान में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा जीवन में तनाव की स्थिति बन रही है। मानसिक स्थिति और अवसाद का ध्यान रखना है। शनि जयंती पर पीपल के नीचे दीपक जलाएं, तेल का दान करें।

कन्या राशि
इस समय शनि जीवन की तमाम रुकावटें दूर कर रहे हैं। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होता जा रहा है। करियर में बदलाव हो सकता हैं। विदेश या दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। इस दिन आप अन्न या वस्त्र का दान कर सकते हैं।

तुला राशि
इस समय जीवन में संघर्ष बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा। संतान और विवाह के योग तो हैं परंतु सावधानी रखनी होगी। शनि के कारण धन की स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। शनि जयंती पर शनि मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।

वृश्चिक राशि
यह समय जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। आकस्मिक स्थान परिवर्तन हो सकता है। लेकिन जीवन में सेटलमेंट भी हो सकता है। वाहन और संपत्ति लाभ के योग बने हुए हैं। इस दिन आप अन्न या वस्त्र का दान कर सकते हैं।

धनु राशि
करियर में सफलता मिल सकती है। जीवन में बड़ी सफलता और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। स्थान परिवर्तन औरप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस दिन आप निर्धनों को अन्न या भोजन का दान करें।

मकर राशि
इस समय बहुत सावधानियां रखनी होंगी। करियर के मामले में किसी भी तरह का रिस्क न लें। सेहत के मामलों में भी कोई लापरवाही न बरतें। इस समय शांति और धैर्य बनाएं रखें। शनि मंत्र का जाप करें।

कुम्भ राशि
इस समय शनि के कारण जीवन में काफी बड़े बदलाव करेंगे। जीवन व्यवस्थित होगा, सुधार की स्थिति बनेगी। लेकिन, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर ध्यान बनाए रखना होगा। करियर के मामले में किसी भी तरह का जोखिम न लें। शनि जयंती पर पीपल के नीचे दीपक जलाएं, वृक्ष की परिक्रमा करें।

मीन राशि
इस समय शनि के कारण जीवन धीमी गति से चल रहा है। हालांकि, करियर और धन की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। वैवाहिक जीवन में ईमानदारी बनाएं रखी होगी। इस समय शनि के कारण करियर की पूरी दिशा बदल सकती है। शनि जयंती पर अन्न और वस्त्र का दान करें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts