HomeAccident NewsShahjahanpur accident: सड़क दुघर्टना में पिता और दो बेटों की मौत

Shahjahanpur accident: सड़क दुघर्टना में पिता और दो बेटों की मौत

-

– आॅटो से बरेली लौट रहा था परिवार, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पत्नी-बेटी घायल।

शाहजहांपुर। एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कटरा-जलालाबाद मार्ग पर चंदोखा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने आॅटो को टक्कर मार दी। हादसे में बनारसी उर्फ जीतेंद्र और उनके दो बेटों सिद्धार्थ और बाबू की मौत हो गई। बनारसी की पत्नी रागिनी और बेटी अनन्या गंभीर रूप से घायल हैं।

बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी के गिहार बस्ती निवासी बनारसी अपने परिवार के साथ कांट में बहनोई के घर गए थे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी का आॅपरेशन भी कराया था। पांच दिन रुकने के बाद देर रात वे अपने आॅटो से घर लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आॅटो पलट गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने सिद्धार्थ और एक वर्षीय बाबू को मृत घोषित कर दिया। बनारसी को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

सीओ सदर प्रयांक जैन के अनुसार, शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। रागिनी और अनन्या का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts