spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: यूपी में बफीर्ली ठंड और कोहरे का कहर जारी, 30...

UP Weather: यूपी में बफीर्ली ठंड और कोहरे का कहर जारी, 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी

-

– 30 जिलों के लिए जारी किया गया कोहरे का अलर्ट, चार जिले होंगे बेहद ठंडे।

लखनऊ। यूपी में बफीर्ली ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई शहरों में दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। वहीं, 30 जिलों में घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर के कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई। बृहस्पतिवार की रात कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के लगभग 30 जिलों में घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बीच दिन के तापमान में तो कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमश: गिरावट आएगी।

इन जिलों में है घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिजार्पुर, भदोही, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीननगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, बाराबंकी रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में। जौनपुर, बहराइच और सीतापुर में अत्यधिक शीत दिवस होने के आसार हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts