HomeAccident Newsमेरठ के दौराला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, मची चीख...

मेरठ के दौराला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, मची चीख पुकार; कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

-

  •  बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने बच्चों को बस से निकाला बाहर।
  •  घटना के बाद मौके से फरार हुआ चालक।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्कूली बच्चों के साथ जब कोई रोड़ एक्सीडेंट जैसी घटना घटित हो जाती है तो मेरठ आरटीओ और ट्रैफिक विभाग बस कुछ दिन दिखावे के लिए अभियान चला कर खाना पूर्ति कर देते है। लेकिन नियमित रूप से अभियान ना चलने के कारण बुधवार को एक ऐसा हादसा हुआ। जिसमें बच्चों की जान पर बन आई। बुधवार सुबह दौराला क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान बस में 50 से ज्यादा छात्र सवार थे। इस दौरान बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

 

मेरठ के दौराला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस

 

मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10–12 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, यह बस खेड़ी टप्पा लावड़ मार्ग स्थित सेंट मैरी एकेडमी स्कूल की है, जिसे आसिफ ट्रांसपोर्ट संचालित कर रहा था। रूट नंबर-1 की इस बस को चालक रूमान चला रहा था। बस उरला, चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया यह भी जा रहा है कि, अझौता मोड़ पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के समय बस के पीछे बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने आ रहे कुछ अभिभावकों और आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मदद की। जैनपुर गांव निवासी देवेंद्र, मवीमीरा निवासी जोनित, खेड़ी गांव निवासी अमित, कपिल भाटी, राहुल भाटी और अजौता गांव के एक किसान ने मिलकर बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद बस चालक बच्चों को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्कूल प्रबंधन ने मामूली रूप से घायल बच्चों को स्कूल लाकर प्राथमिक उपचार कराया, जबकि कुछ बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों में अवनी, शौर्य शर्मा, युवान, देवांग, खुशी, प्रियांग और दीपांग सहित कई छात्र बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts