Homeउत्तर प्रदेशMeerutसौरभ हत्याकांड: मुस्कान जेल में रख रही नवरात्रि के व्रत, प्रेमी और...

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान जेल में रख रही नवरात्रि के व्रत, प्रेमी और हत्याभियुक्त साहिल ने भी रखा व्रत

-

– पढ़ रही दुर्गा स्तुति।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान जेल में रहकर नवरात्र के व्रत कर रही है। वह 6 महीने की गर्भवती है, जिस कारण उसने शुरू और आखिर का व्रत रखा है। उसकी कामना है कि वह जल्द से जल्द जेल की चार दीवारी से बाहर आ जाए। साथ ही साहिल ने भी व्रत रखा है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुस्कान नियमित रूप से सुंदरकांड और रामायण के पाठ में लीन रहती है। उसका मानना है कि भगवान की भक्ति से
उसकी जमानत की राह आसान हो जाएगी।

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में अपने प्रेमी साहिल के साथ मुस्कान बंद है। जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान गर्भवती है, इसलिए उससे किसी तरह का काम नहीं लिया जाता है। वह अधिकांश समय जेल के भीतर होने वाली धार्मिक गतिविधियों में बिताती है।

हर रोज सुंदरकांड का पाठ करती है। इन दिनों माता की पूजा करती है। उसने नवरात्र का व्रत रखने की इच्छा जताई, लेकिन गर्भवती होने के कारण उसे केवल शुरू और आखिर के एक एक व्रत की अनुमति मिल गई। साहिल ने भी शुरू आखिर का व्रत रखा है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि साहिल से उसकी नानी और भाई नियमित रूप से मुलाकात करने आते हैं। वहीं मुस्कान से अब तक कोई मिलने नहीं आया है। मुस्कान ने भक्ति का रास्ता अपनाया है।
जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल सामान्य रूप से कारागार में जो अन्य बंदियों का रूटीन है, उसके हिसाब से ही रह रहे हैं। उनकी जो पहले की नशा आदि की आदत थी, वह भी छूट गई है। मुस्कान प्रेग्नेंट है, उसकी दवाइयां डॉक्टर देते हैं। एक्स्ट्रा डाइट जो डॉक्टर ने लिखी है, वो भी उसको दी जा रही है।

जिला कारागार में 816 बंदी नवरात्र के व्रत रख रहे हैं। इनमें 38 महिला बंदी शामिल हैं। इन्हीं महिलाओं में मुस्कान भी है। व्रत रखने वाले को जेल प्रशासन की तरफ से नियमित डाइट मिलती है। एक व्रत रखने वाले व्यक्ति को आधा लीटर दूध, सीजनल फल के अलावा लगभग आधा किलोग्राम उबले आलू मिलते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts