Saturday, October 11, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकरवा चौथ नहीं अहोई अष्टमी का व्रत रखेगी सौरभ हत्याकांड की आरोपी...

करवा चौथ नहीं अहोई अष्टमी का व्रत रखेगी सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान

– प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली इस समय जिला कारगार में है बंद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जेल में बंद सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान अपने बॉयफ्रेंड साहिल के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखेगी। उसने जेल प्रशासन से करवा चौथ की पूजा का सामान लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, मुस्कान ने अहोई अष्टमी की पूजा करने के लिए सामग्री ली है। जेल प्रशासन से उसने कहा कि मैं अब अपने होने वाले बच्चे का ख्याल रखना चाहती हूं। उसके लिए मैं अहोई अष्टमी का व्रत रखूंगी। इससे पहले उसने नवरात्र में पहला और अष्टमी का व्रत रखा था। मुस्कान करीब सात महीने की गर्भवती है। जिस कारण से डॉक्टरों ने उसे नवरात्र के पूरे व्रत रखने से मना कर दिया था।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि बुधवार को सामाजिक संगठन जेल में करवाचौथ और अहोई अष्टमी का सामान लेकर आए थे। मुस्कान ने सिर्फ अहोई अष्टमी वाला ही सामान लिया। अब मुस्कान और साहिल का नशा अब पूरी तरह से छूट गया है। मुस्कान सुंदरकांड और रामायण के पाठ में हर रोज सुनती है।

दरअसल, 2024 में मुस्कान ने करवाचौथ का व्रत अपने पति सौरभ के लिए लिखा था। जांच में सामने आया कि दुनिया के लिए यह व्रत सौरभ के लिए भले हो, मगर हकीकत में उसने साहिल के लिए व्रत रखा था। ये पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया था।

जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में पहुंचने के बाद मुस्कान व साहिल अलग हो गए थे। आम बंदियों की तरह ही दोनों की दिनचर्या है। साहिल खेतीबाड़ी का काम कर रहा है। मुस्कान प्रेग्नेंट है। इसलिए उससे कोई काम नहीं लिया जा रहा है। उसकी दवाइयां डॉक्टर देते हैं। एक्स्ट्रा डाइट जो डॉक्टर ने लिखी है, वो भी उसको दी जा रही है। वह सुबह उठकर स्नान कर सुंदरकांड का पाठ सुनती है। फिर शाम को भजन संध्या में शामिल होती है।

जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिस दिन से मुस्कान जेल में आई है, उससे मिलने कोई नहीं आया है। जबकि साहिल के परिवार के लोग उससे मिलने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि जेल में कुल 30 महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। जबकि 22 महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं। इसमें मुस्कान भी शामिल है। वहीं 14 महिलाओं ने कहा है कि वह एक दिन पहले बताएंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments