Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंजय अग्रवाल बने स्टेशनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष

संजय अग्रवाल बने स्टेशनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष

-

शारदा रिपोर्टर  मेरठ। स्टेशनरी एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज सम्पन्न हुए। इसमें संजय अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष और महामंत्री पद पर गुरमीत साहनी को चुना गया। चुनाव अधिकारी आशीष धस्माना और पीताम्बर दत्त शर्मा ने चुनाव परिणामों की जानकारी दी।

16 व 23 फरबरी को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरा गया व सभी पदों पर एक एक ही नामाँकन प्राप्त होने के कारण  तय किया गया कि निर्विरोध चुनाव होगा। विधि सलाहकार गोपाल सिंघल व चुनाव अधिकारियों की सहमति से अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश वर्मा,उपाध्यक्ष पद पर सचिन गोयल,महामंत्री पद पर गुरमीत साहनी,संगठन मंत्री पद पर अमित गोयल,मंत्री पद पर अनुराग अग्रवाल को निर्विरोध घोषित किया गया जिसका आम सभा ने ध्वनि मत से स्वागत किया।

निवर्तमान अध्यक्ष विनय जैन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सफल संचालन हेतु दोनों चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा सभा मे आये सभी सदस्यों का उन पर पुनः विश्वास करने हेतु आभार प्रकट किया गया मुकेश शर्मासंजीव बंसल,मुकेश धस्माना व अन्य वरिष्ठ सदस्यो द्वारा पदाधिकारियों का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts