– चाचा गंभीर घायल, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा।
संभल। एक सड़क हादसे में बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुआ के घर से लौटते समय हुआ। घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।


