Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपाइयों ने मनाई राज नारायण की जयंती

सपाइयों ने मनाई राज नारायण की जयंती

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को जेल चुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने लोकबंधु राज नारायण की जयंती सादगी के साथ मनाई। इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुम्मी ने बताया कि, समाजवादी पार्टी हर साल 31 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि मनाती है। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी, चित्र पर माल्यार्पण और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके समाजवादी विचारों, डॉ. राम मनोहर लोहिया से जुड़ाव और आम जनता के लिए उनके संघर्षों को सराहा।

उन्होंने कहा कि, इंदिरा गांधी के खिलाफ रायबरेली चुनाव में जीता, जिससे आपातकाल की नींव पड़ी, और आपातकाल के बाद उन्हें चुनाव हराने जैसे उनके राजनीतिक संघर्षों को याद किया जाता है। बताया कि, उनके पास न बैंक बैलेंस था, न संपत्ति, केवल चार जोड़ी कपड़े ही उनकी पूंजी थी, यह उनकी सादगी का प्रतीक है।

सपा लोकबंधु राजनारायण को एक महान समाजवादी नेता और जन-नायक के रूप में याद करती है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ने और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts