Homeदेशसैम पित्रोदा के बयान ने फिर खड़ा किया विवाद

सैम पित्रोदा के बयान ने फिर खड़ा किया विवाद

-

  • पूर्वोत्तर के लोगों को चाइनीज और दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी जैसा बताया

एजेंसी, नई दिल्ली। विरासत टैक्स पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है।

सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

सैम पित्रोदा के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा टिप्पणी की। एक एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सीएम हिमंत ने लिखा,सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं। हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो! इससे पहले सैम पित्रोदा ने विरासत कर की वकालत की थी।

उन्होंने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। उन्होंने आगे कहा था 55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।

सैम पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा था। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस चाहती है कि आम लोगों की संपत्ति का बंटवारा किया जाए। बता दें कि कांग्रेस के घोषणापत्र में आर्थिक और सामाजिक सर्वे कराने की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts