शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को सैफी समाज ने अपना 52वां सैफी स्थापना दिवस प्यारेलाल जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करके किया। इस दौरान सफी संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि, सैफी समाज को पहले लोहार और बढ़ई नाम से जाना जाता था। यह समाज लोहे और लकड़ी का कार्य करता है। जिसका देश की उन्नति में भी बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि, 1975 को अमरोहा जो पहले मुरादाबाद जिला में आता था एक मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के लोगों ने पहुंचकर जनसभा को सफल बनाया। जिसमें समाज की उन्नति पर जोर देते हुए सभी की राय के साथ सैफी नाम तय किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी अपनी पूरी टीम के साथ प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पूरी टीम ने मरीजों तीमारदारों में फल व जूस का वितरण किया और सभी के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
इस दौरान सलीम सैफी, सुलेहीन सैफी, नसीम आलम, आरिफ सैफी, गुलजार सैफी, मुजफ्फर सैफी, चांद सैफी, इमरान सैफी, आसिफ सैफी, दानिश सैफी, ताबिश सैफी, गुड्डू सैफी, अरशद सैफी आदि मौजूद रहे।


