spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSसहारनपुर: मुठभेड़ में दबोचा गया मवेशी चोर

सहारनपुर: मुठभेड़ में दबोचा गया मवेशी चोर

-

  • दिन में पुलिस हिरासत में छूटकर भाग गया था
  • बदमाश पर हरियाणा-पंजाब और यूपी में 21 मुकदमे दर्ज

शारदा न्यूज़, सहारनपुर। सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी के आरोपी को पकड़ लिया। यह बदमाश दिन में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। देर रात को पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पड़ी। बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश का प्राथमिक उपचार करार जेल भेज दिया है। थाना कुतुबशेर पुलिस के साथ बदमाश की मुठभेड़ हुई है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, थाना कुतुबशेर पुलिस की हिरासत से 7 जनवरी को एक बदमाश फरार हो गया था। जिसके लिए तीन टीम बनाई। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हौजखेड़ी चौराहा भाऊपुर के पास पहुंची। बदमाश फैजान ने पुलिस को देख लिया और फिर से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस पर फायरिंग करते हुए आरोपी बदमाश भागने लगा। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार, बदमाश के पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल बदमाश का प्राथमिक उपचार कराया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद की है। बदमाश को जब एक चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस को उसकी निशानदेही पर तीन भैंस ओर बरामद हुई थी।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश फैजान ने बताया, उस पर गोकशी, चोरी, पशु चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला और पंजाब में रूपनगर के अलावा सहारनपुर में 21 मुकदमे दर्ज है। वह अपने भाइयों रिहान और शावेज उर्फ लाल के साथ घटनाओं को अंजाम देता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts