spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutयातायात माह में भी उड़ाई जा रही नियमों की धज्जिया

यातायात माह में भी उड़ाई जा रही नियमों की धज्जिया

-

– शहरवासियों को नहीं जान और चालान की चिंता, जिम्मेदार भी बैठे हैं मौन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में जिम्मेदारों के ढुलमुल रवैये के चलते यातायात माह मजाक बनकर रह गया है। यातायात माह के दौरान भी शहर की सड़कों पर कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। अभी भी सभी मार्गों पर ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन साफ नजर आ रहा है। जिसके चलते साफ कहा जा सकता है कि यातायात माह पूरी तरह मजाक बनकर रह गया है।

यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक नवंबर से यातायात माह शुरू हुआ। लेकिन, शहरवासी सुधरने के बजाय यातायात नियमों का धज्जियां उड़ा रहे हैं। न तो हेलमेट के प्रति जागरूकता है और न ही सीट बेल्ट को लेकर कोई सजग है। शहर में कुछे ही ऐसे बाइक सवार सड़कों से गुजरते हंै। जिसने हेलमेट लगाया हो या फिर तीन सवारी न बैठाई हो। इसके बाद भी चौराहों पर तैनात जिम्मेदार मौन हैं।

प्रत्येक माह यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लाखों रुपये का जुमार्ना वसूलती है, लेकिन उसके बाद भी वाहन चालक सबक लेने के लिए तैयार नहीं है। अब इस माह में भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि, ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करने वाले अक्सर दुर्घटना का शिकार भी होते दिखाई दे रहे हैं। वाबजूद इसके ट्रैफिक पुलिस आंखें मूंदे बैठी हैं।

चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। इसके अलावा उनकी मदद के लिए होमगार्ड भी लगाए गए हैं। शहर के अतिव्यस्तम चौराहों, तिराहों और मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन चालक यातायात नियमों की धजिज्यां उड़ा रहे हैं। बाइक सवारों को हेलमेट को लेकर कोई सरोकार नहीं है। न किसी को यातायात नियमों के पालन करने की चिंता है और न ही जिम्मेदारों को पालन कराने की है।

वहीं, दिलचस्प बात यह है कि, जिस माह में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जनपद के साथ साथ प्रदेश भर में अभियान चल रहा है उसी माह में ही नियमों की सड़कों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं, देखने वाली बात यह है कि, यातायात नियमों का उल्लंघन करने में खाकी वदीर्धारी भी पीछे नहीं है। वर्दी पहनकर वह यातायात नियमों का जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाइक पर चार चार लोगों को बैठा रहे हैं। खाकी वर्दी पहने व्यक्ति बाइक पर एक युवती, युवक व एक बच्चे के साथ सवार होकर निकला, लेकिन यातायात पुलिस कर्मियों ने उनके रोकने की जहमत नहीं उठाई। इसके अलावा भी कई ऐसे लोग थे तो ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे।

जागरुकता और जुमार्ने के बाद भी नहीं सुधर रहे
वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने एक नवंबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा प्रत्येक माह लाखों रुपये के चालान भी हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वाहन चालक सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं।

इन्होंने कहा…..

यातायात माह में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा चालान भी कराए जा रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। – राघवेंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts