Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Meerut: पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

-

– पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद, 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से भी बात करेंगे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के सर संघचालक मोहन भागवत गुरुवार देर शाम मेरठ पहुंचे। वे यहां 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों से भी उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बात करेंगे।

 

 

पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे: आरएसएस प्रमुख के स्वागत के लिए मेरठ के शताब्दी नगर के माधवकुंज में तैयारियां हैं। यहां विशाल पंडाल सजाया गया है। माधव कुंज में ही दो दिनों का कार्यक्रम रखा गया है और यहीं पर मोहन भागवत रात्रि विश्राम भी करेंगे।

 

 

संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। मेरठ का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है।
भुवनेश्वर, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों से सामाजिक अनुभव जानेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के सवालों का जवाब भी मोहन भागवत देंगे।

 

 

खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे अध्यक्षता: उत्तर प्रदेश में खेल का वातावरण बदलने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश का पहला राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा में बन रहा है। इसके प्रथम कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत हैं। इस साल इसमें पढ़ाई और ट्रेनिंग भी शुरू करने की तैयारी है। मोहन भागवत के मंच पर खिलाड़ियों के सत्र में दीप अहलावत को अध्यक्षता की भूमिका दी गई है।

एक दिन पहले सीएम योगी ने मोहन भागवत से मुलाकात की

यूपी उट योगी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। सीएम खुद बुधवार शाम लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंचे। दोनों के बीच सरस्वती कुंज में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। संघ प्रमुख इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। संघ प्रमुख ने लखनऊ में दो दिनों के प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खोस फोकस किया। बुधवार को मोहन भागवत ने लखनऊ यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया।

भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। मंदिर-कुआं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए। उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मोहन भागवत 3 दिन माधव कुंज में रहेंगे

19 फरवरी: रात मेरठ पहुंचेंगे, शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज में रात विश्राम करेंगे।

20 फरवरी: खेल जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। क्रिकेटर सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार आदि खिलाड़ी शामिल होंगे।

21 फरवरी: मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। सामाजिक समरसता पर चर्चा होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts