– शहर के अंदर फर्राटा नहीं भरेंगे वाहन, पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। ईद-उल-फितर पर (शनिवार) सुबह 5 बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। शहर की सड़कों पर नमाज के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था तैयार की गई है। जैसे-जैसे भीड़ कम होगी ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा। व्यवस्था संभालने के लिए थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल लगाया गया है।



