HomeTrendingबारिश में मकान की छत-दीवार गिरी, एक घायल

बारिश में मकान की छत-दीवार गिरी, एक घायल

-

मलबे में परिवार फंसा, ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित निकाला, इलाज जारी


फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के डांडियामई गांव में बारिश में एक मकान के दो कमरों की कच्ची दीवार और छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के सभी लोग घर के अंदर मौजूद थे। मलबा गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया। मलबे में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया। हादसे में मकान मालिक सुन्नेश सिंह (60) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे थाना क्षेत्र के डांडियामई गांव की है। सुन्नेश सिंह अपने परिवार के साथ मकान में मौजूद थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी दौरान दो कमरों की दीवार और छत अचानक गिर गई। कुछ ही सेकेंड में कमरों का मलबा नीचे आ गिरा। परिवार के लोग संभल पाते, इससे पहले ही वे मलबे के बीच फंस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे।

मकान का हिस्सा गिरने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। उन्होंने सुन्नेश सिंह की पत्नी संतोष देवी, बेटे राहुल सिंह, पुत्रवधू चंचल और दो वर्षीय नातिन रिद्धि को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत कार्य के दौरान सुन्नेश सिंह भी मलबे में मिले। उन्हें चोटें आई थीं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts