spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports NewsCricket Newsरिकॉर्ड्स को तोड़ने में लगे रोहित शर्मा

रिकॉर्ड्स को तोड़ने में लगे रोहित शर्मा

-

  • रोहित शर्मा रिकॉर्ड्स को तोड़ने में लगे।

ज्ञान प्रकाश, समूह संपादक |

जिस बल्लेबाज को लोग आलसी, थुलथुल और अस्थिर प्रदर्शन वाला कहते थे वही बल्लेबाज रिकॉर्ड्स तोड़ने में लगा हुआ है। जी हां बात हो रही है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की। अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक जड़ते ही रिकार्ड की झड़ी लगा दी थी।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर तमाम खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा के बारे में कहा जाता है अगर वो शुरुआती ओवरों में लय में आ जाए तो उनको रोकना बॉलर के लिए मुश्किल भरा रहता है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में जिस तरह से लंबा छक्का मारा था उसने पाकिस्तान के गैंदबाजो को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया था। रोहित शर्मा नैसर्गिक प्रतिभा का खिलाड़ी है, इसमें किसी को संदेह नहीं। रन रेट बढ़ाने में रोहित ने हमेशा टीम इंडिया के लिए काम किया है।

कहते हैं अगर बॉलर ने शॉर्ट पिच बोलिंग की तो अधिकांश मौकों पर गेंद बाउंड्री के बाहर सिक्सर के रूप में दिखाई देती है। तभी तो रोहित शर्मा के हिस्से में दुनिया के सबसे ज्यादा 556 छक्के आए है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने 5 छक्के लगाए। पहला छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा यही नहीं रुके और 63 गैंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड कप में सर्वाधिक सात शतक लगाने वाले बैट्समैन बन गए। यही नहीं वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन शतक भी लगाए। रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड हो गया वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर 49, विराट कोहली 46 के बाद तीसरे नंबर पर आ गए है। पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने शतकों की झड़ी लगा दी थी यही कारण है कि रोहित को इस वक्त दुनिया के सबसे टॉप के ओपनरों में माना जाता है।

     रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक बनाने का रिकॉर्ड का कपिल देव के नाम था। कपिल देव ने 72 गेंदों पर शतक जड़ा था, लेकिन अब रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    2019 में इंग्लैंड की मुश्किल सरजमीं पर खेले गए विश्व कप में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड पांच शतक बनाए थे। किसी एक वर्ल्ड कप में यह सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड था।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts