Homepolitics newsलद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो जवानो की मौत

लद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो जवानो की मौत

-

लद्दाख: लद्दाख से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी के ऊपर चट्टान गिर गई है। इस हादसे में एक अधिकारी और 2 जवानों की मौत हुई है और एक अधिकारी और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि लद्दाख के दुरबुक में एक कार के एक चट्टान से टकराने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। राहत बचाव कार्य जारी है।

लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने दोनों व्यक्तियों को बचाया था और उन्हें आगे के इलाज के लिए कारू के एक अस्पताल भेज दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts