HomeCRIME NEWSसिक्योरिटी गार्डस को बंधक बनाकर लूट

सिक्योरिटी गार्डस को बंधक बनाकर लूट

मेरठ रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में गुरुवार देर रात बदमाशों डयूटी पर तैनात दोनों गार्डों को बंधक लूटपाट की।

-

मेरठ– गुरुवार की देर रात मवाना के मेरठ रोड पर स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में बदमाशों ने धावा बोल दिया। कॉलोनी के गार्डस को बंधक बनाकर चोरों ने जमकर लूटपाट की। चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान एवं गार्ड की बंदूक भी लूट ली।

इसके बाद वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना के 5 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद शुक्रवार को एसपी देहात को मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गार्ड की बंदूक और अन्य सामान की जानकारी ली। साथ ही गार्ड के बयान भी दर्ज किए गए।

जानकारी के अनुसार मवाना के मेरठ रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में गुरुवार देर रात बदमाशों ने गार्ड मनोज वह उसके साथी को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का सामान एवं बंदूक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कॉलोनी की दीवार तोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार को सुबह जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसपी देहात मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। गार्ड मनोज ने पुलिस को बताया देर रात करीब 12:30 बजे बदमाश दीवार फांद कर कॉलोनी में घुसे थे और उसे और उसके साथी को बंधक बनाने के बाद कॉलोनी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts