HomeTrendingRLD हुई NDA में शामिल, पढ़िए खबर

RLD हुई NDA में शामिल, पढ़िए खबर

-


UP Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) आधिकारिक तौर पर सोमवार को एनडीए में शामिल हो गई। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है।

NDA में शामिल होने पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, “…मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया। इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी… हमें थोड़े समय में ही यह फैसला लेना पड़ा… हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं…”

 

 

आरएलडी प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अजीत सिंह की जयंती पर अपना रुख साफ कर किया। अजित सिंह के जन्मदिवस पर जयंत सिंह ने कहा- “मैने अपने सारे विधायकों से बात कर ली है, हमें अल्प समय में फैसला लेना पड़ा, परिस्थितियां ऐसी थी। एनडीए के साथ जाने का फैसला लिया। हमारे सभी विधायक, कार्यकर्ता हमारे साथ।

 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का एलान किया है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने NDA में जाने के सवाल पर अपना रुख साफ कर दिया है, जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने अपने सारे विधायकों से बात कर ली है। हमें अल्प समय में फैसला लेना पड़ा, परिस्थितियां ऐसी थीं कि NDA के साथ जाने का फैसला लिया। वहीं जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं।

 

हाल ही मोदी सरकार द्वारा जंयत चौधरी के दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया गया था। जिसके बाद से जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की अटकलें थी। हालांकि अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह जल्द ही बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे। बता दें कि जयंत चौधरी इससे पहले विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A का हिस्सा थे और सपा ने रालोद को सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts