मुंबई। भाजपा पार्षद रितु तावड़े मुंबई नगर निगम की निर्विरोध मेयर चुनी गईं। शिवसेना (यूबीटी) की ओर से उम्मीदवार न उतारने के फैसले के बाद चार दशकों में पहली बार मुंबई की महापौर भाजपा से चुनी गई हैं। इस चुनाव के निर्विरोध होने से ठाकरे परिवार का सबसे धनी नगर निकाय पर 25 वर्षों का वर्चस्व खत्म हो गया।


