spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दारोगा, पुलिस...

मेरठ में पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दारोगा, पुलिस जांच में जुटी

-

– अलग-अलग फंदे पर लटकी थी दोनों की डेडबॉडी, मेड काम करने पहुंची तो निकली चीख।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रिटायर्ड दरोगा व पत्नी का घर के अंदर फंदे पर शव लटका मिला। बुधवार सुबह मेड पहुंची तो शव लटके देख शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शवों को नीचे उतारा। रिटायर्ड दरोगा यहां पत्नी के साथ अकेले रहते थे। बेटा पत्नी के साथ कहीं और रहता है। जबकि बेटी की पंजाब शादी हुई है।

 

 

मामला गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके का है। यहां सेक्टर चार में यूपी पुलिस से रिटायर चौधरी लल्लू सिंह अपनी पत्नी संतोष के साथ अकेले रहते चले आ रहे थे। उन्होंने घर के काम के लिए एक मेड रखी है।

बुधवार सुबह हर रोज की तरह मेड रेखा काम करने घर पहुंची तो पंखे पर फंदे के सहारे लल्लू सिंह व संतोष के शव लटके देख उसकी चीख निकल गई। वह चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस को भी बुला लिया गया।

लोगों ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया, जिसके बाद गंगानगर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। माता-पिता के सुसाइड की सूचना पर यहीं पास ही गंगाधाम कालोनी में रहने वाला उनका बेटा संदीप भी पहुंच गया। बताया जाता है कि करीब एक साल पहले ही संदीप अपने परिवार के साथ गंगाधाम के घर में शिफ्ट हुआ था।

पुलिस ने पूरे घर को अच्छी तरह खंगाला। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों से भी बात की। शव नीचे उतारकर उनका पंचनामा किया और फिर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस फिलहाल उनके बेटे संदीप से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मकान के भीतर सबकुछ ठीक मिला है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल छानबीन में पुलिस जुटी है।

आस पास के लोग भी कुछ ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों पति-पत्नी किसी से ज्यादा संपर्क नहीं रखते थे। आते जाते केवल नमस्ते ही होती थी। ज्यादा समय घर के भीतर ही बिताते थे। पारिवारिक क्या स्थिति है, यह भी किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता। मौके पर पहुंचे आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने भी लोगों से बात की।

आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts