HomeEducation Newsकभी भी जारी हो सकता है सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट

कभी भी जारी हो सकता है सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट

-

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल यूपीएससी जल्द ही (UPSC CSE Result 2025) जारी करने वाला है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार यूपीएससी की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, यूपीएससी की ओर से इंटरव्यू 05 जनवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किए गए थे। रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आॅफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

 

 

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

अब उम्मीदवारों को पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।

अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कटआॅफ लिस्ट भी होगी जारी

यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटआॅफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटआॅफ लिस्ट देख सकेंगे।
यूपीएससी की ओर से इस परीक्षा के जरिये कुल 979 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें, पिछले साल यूपीएससी की ओर से कुल 1,105 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। यूपीएससी की ओर से फाइनल रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट चेक करते रहें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts