Homeउत्तर प्रदेशMeerutआईजीआरएस शिकायतों का समय से करें निस्तारण: आयुक्त

आईजीआरएस शिकायतों का समय से करें निस्तारण: आयुक्त

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजना/परियोजनाओं और मुख्यमंत्री की घोषणाओं व राजस्व कार्यों की मंडलीय समीक्षा की गयी। बैठक में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि समस्त मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी विभागीय निमार्णाधीन/अनारम्भ योजना एवं लाभार्थीपरक जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रगति लाना सुनिश्चित करें और जन समस्याओं का निस्तारण किया जाये।

आयुक्त ने एकीकृत बागवानी विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीसी सखी, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, भवन निर्माण, सडक निर्माण, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, मत्स्य संपदा योजना, कृषि रक्षा रसायन, गन्ना भुगतान, सेतु निर्माण, प्रोजेक्ट अलंकार, स्वच्छ भारत मिशन, अंडा उत्पादन, निराश्रित गौवंश, आईजीआरएस, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पर्यटन, आॅपरेशन कायाकल्प, मीड डे मील आदि के कार्यों में और प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एम्बुलेंस की कार्यप्रणाली को रैंडम चेक करने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सप्लाई किये जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूल के जर्जर भवनों की सूची बनाकर प्रस्तुत करें।

आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करें। साथ ही बैठक में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत आयुक्त ने शपथ दिलाई।
आयुक्त ने राजस्व कार्यों यथा- भू-राजस्व, स्टाम्प एवं पंजीकरण फीस, राज्य आबकारी शुल्क, वाणिज्य कर, वाहन कर, माल तथा यात्री कर, विद्युत कर तथा शुल्क, वानिकी एवं वन्य जीव, अलौह खनन, राजकीय देयो के वसूली की स्थिति, जनपदीय राजस्व न्यायालयो में लंबित वादों के निस्तारण, स्वामित्व योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

अपर आयुक्त जसजीत कौर, जिलाधिकारी दीपक मीणा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजेश कुमार, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सभी जिलों के जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts