spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रजापति समाज ने मांगी राजनैतिक हिस्सेदारी

प्रजापति समाज ने मांगी राजनैतिक हिस्सेदारी

-

– राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने शुरू की संकल्प यात्रा
– कमिश्नर कार्यालय के सामने कलक्ट्रेट जाने से रोकने को लेकर पुलिस के साथ हुई झड़प


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के बैनर तले चल रही संकल्प यात्रा बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंची। कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाने से रोकने को लेकर कमिश्नर कार्यालय के सामने यात्रा में शामिल लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। बाद में वहीं पर ज्ञापन लेकर यात्रा को गाजियाबाद की ओर रवाना कर दिया गया।

राष्ट्रीय प्रजपति महासभा के अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति के नेतृत्व में 27 फरवरी से संकल्प यात्रा चल रही है। यह यात्रा हरिद्वार से शुरू हुई थी, जो दिल्ली तक जाएगी। दारा सिंह प्रजापति ने बताया कि उनके संगठन की मांग है कि प्रजापति समाज को राजनैतिक हिस्सेदारी, जातिगत जनगणना, अनुसूचित जाति आरक्षण मिले। इसके साथ ही प्रजापति समाज का जो उत्पीड़न होता है, उसके लिए सरकार कोई विशेष प्रावधान बनाए।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिलाधिकारी को भी उनका संगठन ज्ञापन देगा। दारा सिंह प्रजापति ने बताया कि उनकी इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से भी प्रजापति समाज के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही हरिद्वार से मेरठ तक हर जगह प्रजापति समाज द्वारा उनकी यात्रा का स्वागत करते हुए समर्थन दिया गया है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में ज्ञापन देने के बाद उनकी यात्रा दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि अनेकों राजनीतिक दलों ने संकल्प यात्रा का समर्थन किया है। यात्रा के माध्यम से सरकार को चेताया जा रहा है कि यदि प्रजापति समाज को जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी नहीं तो वोट भी नहीं मिलेगी। आजादी के 77 वर्षों बाद भी राजनीतिक मंदिर लोकसभा में एक भी सांसद नहीं है।

यात्रा में महेंद्र प्रजापति, सत्यवीर सिंह प्रजापति, मनोज कुमार परीक्षित, बाबुराम, भूमेश प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, जयभगवान प्रजापति, सत्यवीर प्रजापति, राजाराम प्रजापति, रविंद्र कुमार, पूरण सिंह, प्रदीप प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किए।

यात्रा को रोकने पर पुलिस से हुई झड़प

यात्रा को रोकने पर पुलिस से हुई झड़प

 

प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा जब कमिश्नर कार्यालय पर पहुंची तो पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। जिस पर यात्रा में शामिल लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने लोगों को शांत किया। लेकिन पुलिस यात्रा आगे बढ़ने से रोकती रही। जिस पर दारा सिंह प्रजापति की तीखी बहस हुई। काफी देर बहसबाजी के बाद एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे। वहीं पर दारा सिंह प्रजापति ज्ञापन देकर यात्रा को गाजियाबाद की ओर लेकर बढ़ गए।

यात्रा के कारण लगा भीषण जाम

यात्रा के कारण लगा भीषण जाम

 

जिस दौरान पुलिस और यात्रा में शामिल लोगों की बहस चल रही थी, तो वहां पर बड़ी संख्या में वाहन मौजूद थे। जिस कारण कलक्ट्रेट की तरफ के रास्ते बंद हो गए और चारो तरफ भीषण जाम लग गया। यात्रा जाने के काफी देर बाद यातायात सुचारू हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts