Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिला अस्पताल में किशोर से कुकर्म

जिला अस्पताल में किशोर से कुकर्म

-


मेरठ। जिला अस्पताल मेरठ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक किशोर के साथ वार्ड-ब्वॉय ने कुकर्म किया। किशोर ने यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस को सूचना दी और अधिकारियों से शिकायत की। शुरूआत में जिला अस्पताल में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। परिजनों की तहरीर पर कुकर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुरानी मोहनपुरी निवासी एक किशोर को 12 फरवरी को पथरी का दर्द होने के बाद जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में सफाईकर्मी राजकुमार तैनात है, जो वार्ड ब्वॉय का काम कर रहा है। रविवार को डॉक्टर ने किशोर की देखभाल के लिए राजकुमार को कहा था। वार्ड के अंदर राजकुमार ने किशोर के साथ कुकर्म और अश्लीलता की। किशोर के परिजनों की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ देहली गेट थाने में कुकर्म, अश्लीलता में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया।

 

अस्पताल प्रशासन और आरोपी के पक्ष के लोग इस मामले को दबाने में लगे रहे। किशोर के परिजनों ने समझौता नहीं किया। सोमवार को किशोर का मेडिकल कराया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसको जेल भेजा है। वहीं, अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर कौशलेंद्र ने मामले की जानकारी से इनकार किया, जबकि एसआईसी डा. ईश्वरी देवी बत्रा ने फोन रिसीव नहीं किया।

सर्जिकल वार्ड मरीज के में भर्ती साथ वार्ड ब्वॉय ने कुकर्म किया था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts